Site icon Dainik Savera Times

UAE में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, फिलीपीेंस के तीन नागरिकों की मौत

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण दुबई में काम करने वाले फिलीपीेंस के तीन नागरिकों की मौत हो गयी है। प्रवासी श्रमिक विभाग (डीएमडब्ल्यू) के प्रभारी अधिकारी हंस कैकडैक ने बताया कि दो महिलाओं की कार के अंदर फंस जाने के बाद दम घुटने से मौत हो गयी,

जबकि एक व्यक्ति की मौत उसके वाहन के सिंकहोल से टकराने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि दुबई और अबू धाबी स्थित उनका कार्यालय फिलीपींस दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुबई में फिलीपीन्स के 648,929 नागरिक हैं । किसी ने भी स्वदेश वापसी का अनुरोध नहीं किया है।”

Exit mobile version