Site icon Dainik Savera Times

नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा

Nepal Reduce Petrol and Diesel Price

Nepal Reduce Petrol and Diesel Price

इंटरनेशनल डेस्क: 1 मई 2026 को जहां भारत में ईंधन की कीमतों को लेकर चर्चा तेज है, वहीं पड़ोसी देश नेपाल से आम लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। वहां की सरकारी कंपनी नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का फैसला किया है।

कितनी हुई कीमतों में कटौती

नई दरों के मुताबिक, पेट्रोल के दाम में 2 नेपाली रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। डीजल और मिट्टी के तेल में 12 नेपाली रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और देश की अर्थव्यवस्था को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

नेपाल में क्या हैं नए रेट 

कटौती के बाद नेपाल में पेट्रोल की कीमत लगभग 214.50 नेपाली रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल और मिट्टी का तेल करीब 222.50 नेपाली रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अगर इन कीमतों को भारतीय रुपये में देखें तो नेपाल में डीजल की कीमत करीब 140 रुपये प्रति लीटर के आसपास बैठती है। वहीं भारत में यह कीमत अलग-अलग शहरों में करीब 89 से 94 रुपये प्रति लीटर के बीच है यानी कटौती के बाद भी नेपाल में ईंधन भारत के मुकाबले महंगा है।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

गैस और हवाई ईंधन पर बढ़ा बोझ

जहां पेट्रोल और डीजल सस्ते हुए हैं। वहीं अन्य ईंधन पर राहत नहीं मिली है। हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। रसोई गैस (LPG) के दाम भी ऊंचे बने हुए हैं। इससे साफ है कि नेपाल सरकार ने फिलहाल परिवहन और रोजमर्रा के खर्च को कम करने के लिए डीजल-पेट्रोल पर ध्यान दिया है, लेकिन बाकी क्षेत्रों में उसे अंतरराष्ट्रीय कीमतों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

सीमा क्षेत्रों पर असर

भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा है, इसलिए ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर सीमा से लगे इलाकों में देखने को मिलता है। आमतौर पर जब नेपाल में तेल सस्ता होता है, तो लोग वहां से तेल खरीदने या तस्करी जैसी गतिविधियां बढ़ जाती हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। मौजूदा कीमतों को देखते हुए भारतीय लोगों के लिए नेपाल जाकर तेल भरवाना फायदेमंद नहीं है, क्योंकि भारत में ईंधन अभी भी सस्ता है।

किसे मिलेगा फायदा

नेपाल में डीजल की कीमत में 12 रुपये की बड़ी कटौती वहां के लोगों के लिए राहत लेकर आई है। खासतौर पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, माल ढुलाई का काम और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े खर्च पर इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

Exit mobile version