Site icon Dainik Savera Times

चीन के स्व-निर्मित यात्री विमान सी-919 की सिंगापुर में रिहर्सल उड़ान

प्रदर्शनी में उसी प्रकार के अन्य विमानों की पूर्वावलोकन उड़ानों की तुलना में, सी-919 की उड़ान का समय अधिक था। उस दिन आयोजित एयर शो मीडिया सम्मेलन में, सी-919 ने बहुत ध्यान आकर्षित किया और मीडिया द्वारा इसका बार-बार उल्लेख किया गया।

बता दें कि सिंगापुर एयर शो 20 से 25 फरवरी तक सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा, जबकि सी-919 पहली बार विदेश में एयर शो में भाग लेगा। एयर शो के आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी में 50 देशों और क्षेत्रों की हजारों कंपनियों और संस्थानों के भाग लेने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version