Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

India और America के बीच संबंध बेहद मजबूत : Ro Khanna

March 13, 2024

India और America के बीच संबंध बेहद मजबूत : Ro Khanna

वाशिंगटनः अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में काम किया है और दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं। ‘कांग्रेसनल इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष खन्ना ने कहा, कि ‘ये (भारत-अमेरिका संबंध) रक्षा, आíथक क्षेत्र, कृत्रिम मेधा (एआई) पर सहयोग, वैकल्पिक ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में काफी मजबूत हैं।’’ उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत ने पिछले 10 वर्ष में काफी प्रगति की है।

खन्ना ने कहा, कि ‘भारी आर्थिक विकास, बड़ी महत्वाकांक्षाएं..। यकीनन चुनौतियां भी हैं। आय असमानता की चुनौतियां हैं। हालांकि यहां अमेरिका में भी हमारे सामने यह चुनौती है। यह सुनिश्चित करने की चुनौतियां कि यह एक जीवंत, बहुलवादी समाज बना रहे, लेकिन आपको इस बात का अंदाजा है कि भारत की महत्वाकांक्षाएं बहुत बड़ी हैं।’’ भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने कहा कि उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) का विरोध किया है।

उन्होंने कहा, कि ‘मैं उसका (सीएए) विरोध करता हूं। आव्रजन को लेकर मेरा दृष्टिकोण हमेशा ही बहुलवाद की ओर रहा है।’’ खन्ना ने कहा कि जाे बाइडेन प्रशासन ने इस संबंध को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। खन्ना ने कहा, कि ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति जाे बाइडेन ने इसे मजबूत किया है। वह हमारी अर्थव्यवस्था के महत्व को समझते हैं। अमेरिकी विनिर्माण, अमेरिकी उत्पादों का भारत एक बड़ा खरीदार है। वह हमारी रक्षा, नौसेना व रक्षा प्रौद्योगिकी के संदर्भ में रणनीतिक संबंधों को समझते हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें