Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुभाषी पुस्तक ” “बेल्ट एंड रोड” के बारे में शी चिनफिंग की चर्चा ” का विमोचन समारोह पेइचिंग में किया गया आयोजित

October 17, 2023

बहुभाषी पुस्तक ” “बेल्ट एंड रोड” के बारे में शी चिनफिंग की चर्चा ” का विमोचन समारोह पेइचिंग में किया गया आयोजित

16 अक्तूबर को बहुभाषी पुस्तक ” “बेल्ट एंड रोड” के बारे में शी चिनफिंग की चर्चा ” का विमोचन समारोह पेइचिंग में आयोजित किया गया। अरबी, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन और जापानी भाषा में पांच नई किताबें आधिकारिक तौर पर देश और विदेश में प्रकाशन के लिए उपलब्ध हैं। चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, चीनी इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप और विदेशी भाषा प्रकाशन हाउस ने संयुक्त रूप से इस विमोचन समारोह का आयोजन किया। चीन में स्थित“बेल्ट एंड रोड”से जुड़े देशों के अधिकारियों, विशेषज्ञों, विद्वानों और अनुवाद और प्रकाशन उद्योग के प्रतिनिधियों समेत एक सौ से अधिक लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।

उपस्थित प्रतिनिधियों के ख्याल से इस वर्ष“बेल्ट एंड रोड”पहल को पेश करने की दसवीं वर्षगांठ है। दस वर्षों में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की योजना, तैनाती और प्रचार के तहत, और सभी पक्षों के संयुक्त प्रयासों से, “बेल्ट एंड रोड” का संयुक्त निर्माण एक चीनी पहल से एक अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास में विकसित हुआ है। पिछले 10 वर्षों में, इसने विश्व आर्थिक विकास के लिए नई जगह खोली है, आर्थिक वैश्वीकरण के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक विकास समस्याओं को हल करने में सकारात्मक योगदान दिया है। यह एक लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें