Site icon Dainik Savera Times

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली का किया निर्माण

Renewable Energy System

Renewable Energy System

Renewable Energy System : “14वीं पंचवर्षीय योजना” (2021-2025) लागू की जाने के बाद से, चीन हरित विकास को आगे बढ़ा रहा है और अपने विशाल भूभाग में हरित ऊर्जा परिवर्तन की एक भव्य परिकल्पना को साकार कर रहा है। चीन में ऊर्जा उत्पादन और उपभोग का परिदृश्य परिवर्तित हो रहा है। वर्तमान में, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली का निर्माण किया है।

आज, चीन सालाना 100 खरब किलोवाट-घंटे से ज़्यादा बिजली पैदा करता है, जो दुनिया की कुल बिजली का एक-तिहाई हिस्सा है। समाज में इस्तेमाल होने वाली हर तीन किलोवाट-घंटे बिजली में से एक पवन, सूर्य और जल से आती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और दूरगामी हरित चमत्कार है।

यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा पर छह बड़े जल बिजली घर स्थापित हैं, जो विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ ऊर्जा गलियारा बनाते हैं। वहीं, देश में “रेगिस्तान, गोबी रेगिस्तान और बंजर भूमि” में स्थापित नए ऊर्जा केंद्र में, वह भूमि जहां अतीत में कोई घास नहीं उगती थी, नीले फोटोवोल्टिक्स के समुद्र में तब्दील हो गई है। “14वीं पंचवर्षीय योजना” में उल्लिखित नौ स्वच्छ ऊर्जा केंद्रों में से सात पश्चिमी चीन में स्थित हैं। यदि पिछले पांच वर्षों में देश भर में लगाए गए सभी नए फोटोवोल्टिक पैनल लगा दिए जाएं, तो उनका कुल क्षेत्रफल 5,30,000 फुटबॉल मैदानों के बराबर होगा।

पिछले पांच वर्षों में, चीन में 19 अल्ट्रा-हाई वोल्टेज लाइनें शुरू की गईं, जिससे बिजली ट्रांसमिशन के लिए एक सुपर नेटवर्क तैयार हुआ। आज, देश के पश्चिम से पूर्व तक के क्षेत्रों में प्रसारित स्वच्छ ऊर्जा बिजली की मात्रा में 70 फीसदी की वृद्धि हुई है, और पश्चिम से आने वाली हरित बिजली पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में बिजली की मांग के पांचवें हिस्से को पूरा करती है।

वर्तमान में, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पूर्ण नई ऊर्जा उद्योग श्रृंखला का निर्माण किया है, और 20 प्रतिशत के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा खपत का “14वीं पंचवर्षीय योजना” लक्ष्य निर्धारित समय के अनुसार पूरा हो गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version