Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगकांग के ताईपो में आग के बाद बचाव और राहत कार्य जारी

November 30, 2025

हांगकांग के ताईपो में आग के बाद बचाव और राहत कार्य जारी

इंटरनेशनल डेस्क: 29 नवंबर को, हांगकांग में ताईपो के होंगफ़ूयुएन आवसीय क्षेत्र में लगी आग में मारे गए लोगों की स्मृति में एक शोक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्बंधित सहायता और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

उस दिन सुबह हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक जॉन ली का-चिउ ने मुख्य सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक सेवकों के साथ मिलकर विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के मुख्यालय में शोक सभा आयोजित की।

29 नवंबर से 1 दिसंबर तक, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सभी सरकारी इमारतों और सुविधाओं में राष्ट्रीय ध्वज और क्षेत्रीय ध्वज आधे झुकाए गए। सरकार के मुख्य अधिकारियों ने गैर-ज़रूरी सार्वजनिक गतिविधियाँ रद्द कर दीं, और सरकार द्वारा आयोजित और वित्तपोषित सभी मनोरंजन और उत्सव सम्बंधी गतिविधियाँ स्थिति के अनुसार रद्द या स्थगित कर दी गईं।

29 नवंबर की दोपहर को, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर घोषणा की कि पहले लापता सूची में शामिल व्यक्तियों में से पुलिस ने 144 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। हांगकांग पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर दोपहर 3 बजे तक, आग में 128 लोगों की मौत हो चुकी है और 83 लोग घायल हुए हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें