Site icon Dainik Savera Times

China की प्रभुसत्ता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी संस्थाओं के खिलाफ की जाएगी जवाबी कार्रवाई

15 फरवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता वांग वनपिन ने यह घोषणा की कि हमने एक चीनी नागरिक मानव रहित हवाई पोत के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में भटक जाने की आकस्मिक घटना के संबंध में कई बार अपना रुख दोहराया है। लेकिन अमेरिका ने बल का दुरुपयोग किया और स्थिति को बढ़ाने के लिए अतिप्रतिक्रिया की, और इसे चीनी कंपनियों और संस्थानों को अवैध रूप से प्रतिबंधित करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल किया।

चीन इसका कड़ा विरोध करता है, चीन की प्रभुसत्ता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी संस्थाओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चीन दृढ़ता से राष्ट्रीय संप्रभुता और वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version