चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी ने 13 सितंबर को कदम ब कदम वैधानिक सेवानिवृत्ति की आयु विलंबित करने का निर्णय पारित कर सार्वजनिक किया। बताया जाता है कि चीनी लोगों की औसत आयु प्रत्याशा, स्वास्थ्य स्तर, जनसंख्या की संरचना, शिक्षा स्तर और श्रम आपूर्ति आदि कारकों के आधार पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी ने यह निर्णय बनाया। निर्णय के अनुसार 1 जनवरी 2025 से चीन 15 साल तक कदम ब कदम पुरुष कर्मचारियों की वैधानिक सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से 63 वर्ष तक बढ़ाएगा, वहीं महिला कर्मचारियों की वैधानिक सेवानिवृत्ति की आयु 50 और 55 वर्ष से अलग अलग तौर पर 55 और 58 वर्ष तक बढ़ाएगा। निर्णय में मासिक आधार पर मूल पेंशन प्राप्त करने के लिये न्यूनतम भुगतान अवधि में बदलाव किया गया है। वर्ष 2030 से न्यूनतम भुगतान अवधि को 15 सालों से कदम ब कदम 20 सालों तक बढ़ाया जाएगा। हर वर्ष 6 महीनों की वृद्धि होगी। गौरतलब है कि यह पिछले 70 से अधिक सालों में चीनी कर्मचारियों की वैधानिक सेवानिवृत्ति की आयु में पहला परिवर्तन है। यह बदलाव धीरे से और कदम ब कदम बढ़ाया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)