Site icon Dainik Savera Times

गांव में वापसी ने “भविष्य के गांवों” का निर्माण किया

पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की आंची काउंटी के होंगमियाओ गांव में, कॉलेज छात्रों के एक उद्यमी दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बेकार पड़ी खदान के गड्ढे को लोकप्रिय पर्यटन स्थल में बदल दिया। एक वर्ष से भी कम समय में, साढ़े तीन लाख पर्यटकों ने इस गांव की यात्रा की। “खंडहरों को दृश्यों में बदल देने” से होंगमियाओ गांव को 60 लाख से अधिक युआन की आय हासिल हुई।
पहले होंगमियाओ गांव एक बड़ा खनन गांव था। 30 साल के छन शुओछिन आंची काउंटी में पैदा हुए हैं। वर्ष 2022 की शुरुआत में, वे व्यवसाय शुरू करने के लिए अपने 6 दोस्तों के साथ अपने गृहनगर लौटे। छन शुओछिन और उनके दल ने होंगमियाओ गांव के साथ “डीप ब्लू परियोजना” कॉमन वेल्थ कार्यशाला के निर्माण के लिए सहयोग किया। ग्रामीणों को न केवल शेयर लाभांश मिलता है, बल्कि किराया और वेतन भी मिलता है।
बताया जाता है कि हाल के वर्षों में, चच्यांग प्रांत ने “भविष्य के गांवों” का निर्माण शुरू किया है, जो डिजिटल जीवन अनुभव का नेतृत्व करने, भविष्य के तत्वों को प्रस्तुत करने और चीनी पारंपरिक संस्कृति के आकर्षण को उजागर करने वाले नए ग्रामीण समुदाय के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। “भविष्य के गांवों” का निर्माण भी छन शुओछिन आदि लोगों को स्थानीय विकास में भाग लेने के लिये आकर्षित कर रहा है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version