Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासाः ‘गोली नहीं, बल्कि उसके टुकड़े’ से हुए थे Imran Khan घायल

January 4, 2023

फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासाः ‘गोली नहीं, बल्कि उसके टुकड़े’ से हुए थे Imran Khan घायल

इस्लामाबादः एक फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पिछले साल एक हत्या के प्रयास के दौरान तीन गोली के टुकड़े और एक धातु का टुकड़ा लगा था, जब वह संघीय राजधानी में पीटीआई की रैली का नेतृत्व कर रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, 3 नवंबर, 2022 को वजीराबाद में भारी भीड़ के बीच एक काफिले का नेतृत्व करते समय पीटीआई के अध्यक्ष खुले कंटेनर ट्रक को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में घायल हो गए थे। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि खान के करीबी कई सदस्य घायल हो गए।

हमले की फॉरेंसिक रिपोर्ट से अब खुलासा हुआ है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गोली के तीन टुकड़े और एक धातु का टुकड़ा लगा था, उनको गोलियां नहीं लगी थी। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘इमरान खान के शरीर से बुलेट के दो टुकड़े (आइटम बी8 और बी11), धातु का एक छोटा टुकड़ा (आइटम बी9) और एक बुलेट जैकेट (आइटम बी10) वाला एक सीलबंद पार्सल बरामद किया गया।’’

रिपोर्ट के अनुसार, वजीराबाद में ट्रक के बाईं ओर से गोलियां चलाई गईं, जब मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था। खान के ट्रक पर दागे गए दस गोली के शेल्स अपराध स्थल पर पाए गए थे और उन्हें जांच के लिए भी भेजा गया था। जिन्ना अस्पताल के मेडिको लीगल ने रिपोर्ट फोरेंसिक के लिए भेजी थी। एक पार्सल में कुल 33 साक्ष्य फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला को भेजे गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैपिटल सिटी पुलिस कार्यालय (सीसीपीओ) लाहौर, जिला पुलिस कार्यालय (डीपीओ) वजीराबाद और जांच करने वाली संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) के सदस्यों द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें