Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने निर्णय, विचार व समन्वय संस्थाओं की कार्य नियमावली की समीक्षा की

June 30, 2025

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने निर्णय, विचार व समन्वय संस्थाओं की कार्य नियमावली की समीक्षा की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने 30 जून को बैठक कर सीपीसी केंद्रीय कमेटी की निर्णय, विचार व समन्वय संस्थाओं की कार्य नियमावली की समीक्षा की। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इसकी अध्यक्षता की।

इस बैठक में कहा गया कि केंद्रीय कमेटी के निर्णय, विचार व समन्वय संस्थाओं की स्थापना सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महत्वपूर्ण कार्यों पर केंद्रीकृत तथा एकीकृत नेतृत्व को संपूर्ण बनाने और अहम कार्य लागू करने का महत्वपूर्ण तांत्रिक प्रंबधन है। इस कार्य नियमावली को बनाना महत्वपूर्ण कार्यों के टॉप स्तरीय डिजाइन, समन्वय, समग्र कार्यांवयन व निगरानी के लिए बड़ा महत्व रखता है।

इस बैठक ने बल दिया कि केंद्रीय कमेटी के निर्णय, विचार व समन्वय संस्थाओं को सही रूप में अपने कर्तव्य समझकर महत्वपूर्ण कार्यों का अधिक कारगर नेतृत्व व समंव्य करना, गहराई से पड़ताल कर निर्णय व सलाह-मशविरे की गुणवत्ता व कुशलता उन्नत करना और ठोस स्थिति से मेल खाने वाले प्रभावी कदम पेश करने चाहिए। इसके साथ उनको औपचारिकता तथा लालफीताशाही से परहेज करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें