Site icon Dainik Savera Times

China में नदी प्रमुख तंत्र

शन तामिंग चीन में एक गांव स्तरीय नदी के प्रमुख हैं ।वे श्वांग यांग नदी के नानयांग गांव सेक्टर के जिम्मेदार हैं ।श्वांग यांग नदी दक्षिण पूर्वी चीन के फूच्येन प्रांत में एक नदी है ,जो इस प्रांत के दक्षिण पूर्वी भाग के नागरिकों का अहम पेयजल स्रोत है । हर दिन दोपहर के बाद तीन बजे शन तामिंग नदी पर गश्त लगाते हैं और नदी में पड़े कूड़े को साफ करते हैं ।वे लोगों से नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने और मछली पकड़ने की रोकथाम भी करते हैं ।इस के अलावा वे गश्ती के समय फोटो खींचकर नेट पर अपलोड करते हैं और आसपास के गांवों के नदी प्रमुखों के साथ स्थिति को साझा करते हैं ।

नदी प्रमुख तंत्र चीन सरकार द्वारा जल स्रोत के प्रबंधन के लिए स्थापित विशेष तंत्र है ।वर्ष 2017 के पहले दिन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नये साल के बधाई संदेश में घोषणा की कि चीन की हरेक नदी के प्रमुख होंगे ।वर्ष 2018 में चीन की मुख्य भूमि के सभी प्रांतों में नदी प्रमुख तंत्र स्थापित किये गये । जल गुणवत्ता के सुधार से नान यांग गांव के चाय उद्योग का तेज हुआ ,जहां शन तामिंग रहते हैं ।स्थानीय चाय बागान का क्षेत्रफल पहले के 250 हेक्टर से बढ़कर 700 हेक्टर हो गया ,जिस का सालाना उत्पादन मूल्य लगभग 11 करोड़ 30 लाख युवान है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version