Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Algeria में हुआ सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत, 35 Injured

February 25, 2023

Algeria में हुआ सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत, 35 Injured

अल्जीयर्सः उत्तरी अल्जीरिया में एक बस के खड्ड में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। अल्जीरियाई नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने एक बयान में यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना बौइरा प्रांत में हुई। अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

अल्जीरियाई नेशनल सेंटर फॉर प्रिवेंशन एंड रोड सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, अल्जीरिया में 90 प्रतिशत से अधिक यातायात दुर्घटनाएं मानवीय त्रुटियों, विशेष रूप से चालक की लापरवाही के कारण होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें