Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में पंजाब के युवक की हुई मौत, सदमें में परिवार

June 16, 2025

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में पंजाब के युवक की हुई मौत, सदमें में परिवार

Road Accident in Australia: पंजाब डेस्क: ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में पंजाब के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भुलत्थ (पंजाब) के रहने वाले हरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपने परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया में बसे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दो वाहनों के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ, जिसमें हरविंदर सिंह की कार एक ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही हरविंदर की मौत हो गई।

-परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरविंदर सिंह के बड़े भाई बहादुर सिंह ने बताया कि वह उनके सबसे छोटे भाई थे। कुछ ही दिन पहले वह भारत आए थे, जहां उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों से मुलाकात की थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात साबित होगी। हरविंदर अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं।

-परिवार में शोक की लहर

हरविंदर सिंह की असमय मौत से परिवार के साथ-साथ पंजाब और ऑस्ट्रेलिया में बसे उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। हरविंदर एक मिलनसार और मेहनती इंसान के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पंजाबी समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, हरविंदर सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि उनके अंतिम संस्कार की रस्में उनके पैतृक गांव में की जा सकें। इस हादसे ने एक बार फिर से प्रवासी पंजाबियों की सुरक्षा और हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें