Site icon Dainik Savera Times

म्यांमार के दक्षिणी राज्य में हुआ सड़क हादसा, लॉरी और निजी कार की टक्कर में सात लोगों की मौत

यांगून: म्यांमार के दक्षिणी राज्य मोन में गुरुवार को एक लॉरी और एक निजी कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। म्यांमार अग्निशमन विभाग ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग पांच बजे हुई। जब मोन राज्य के थाटन टाउनशिप में लॉरी एक कार से टकरा गई और कार लॉरी के नीचे फंस गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी।मो का उंग बचाव संगठन के एक अधिकारी ने बताया, “प्रोबॉक्स कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।” उन्होंने कहा, “ दो शवों को निकाला जा सका, जबकि शेष शव लॉरी को उठाने और कार की छत को काटने के बाद बरामद किए गए। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version