Site icon Dainik Savera Times

ट्यूनीशिया में हुई सड़क दुर्घटना: आठ लोगों की मौत व चार गंभीर घायल

ट्यूनिस: उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में एक कार और टैक्सी के बीच हुई भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गये हैं। स्थानीय ब्राॅडकास्टर जवाहरा एफएम ने सिदी बौजिद से एक सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि,

दुर्घटना मंगलवार देर शाम मध्य ट्यूनीशिया के सिदी बौजिद प्रांत में बीर एल हफी डेलीगेशन के एल ब्रिज क्षेत्र में उस समय हुई जब एक टैक्सी एक कार से जा टकरायी।सभी घायलों को सिदी बौज़िद के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जायेगी।

Exit mobile version