Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Burkina Faso में सड़क किनारे हुआ बम विस्फोट, 10 लोगों की मौत, कई घायल

December 27, 2022

Burkina Faso में सड़क किनारे हुआ बम विस्फोट, 10 लोगों की मौत, कई घायल

डकारः पूर्वी बुर्किना फासो में एक बस के सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकार ने इसकी जानकारी दी हैं। जानकारी के अनुसार, एक छोटी बस रविवार दोपहर बाउगुई गांव के पास से गुजर रही थी, तभी वह सड़क किनारे लगे एक बम की चपेट में आ गई।

यमोगो ने बताया कि घायलों को फाडा एन गोरमा शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। सरकार क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और लापता यात्रियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। देश में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा की गई हिंसा में हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। हमलों को रोकने में सरकार की अक्षमता के कारण इस साल दो बार तख्तापलट हुए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें