Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Chinatown’ के ऑस्कर विजेता लेखक रॉबर्ट टाउन का हुआ निधन

July 3, 2024

‘Chinatown’ के ऑस्कर विजेता लेखक रॉबर्ट टाउन का हुआ निधन

न्यूयॉर्क: ‘चाइनाटाउन’ फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अमेरिका के जाने माने लेखक एवं फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन का लॉस एंजिलिस में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। रॉबर्ट की प्रचारक कैरी मैक्कलर ने बताया कि टाउन का निधन सोमवार को हुआ। उन्होंने यह नहीं बताया कि टाउन की मौत का क्या कारण था। हॉलीवुड के प्रतिष्ठित लेखकों में से एक माने जाने वाले टाउन को ‘चाइनाटाउन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘द लास्ट डीटेल’, ‘शैम्पू’ और ‘ग्रेस्ट्रोक’ के लिए भी नामांकित किया गया था। उन्हें 1997 में ‘राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका’ ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें