Site icon Dainik Savera Times

सूडान में RSF का हमला: विस्थापन शिविर में 14 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

इंटरनेशनल डेस्क: पश्चिमी सूडान के संकटग्रस्त उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी एल फशर में भीषण गोलीबारी हुई। इस घटना से पुरे इलाके में देहशत का माहौल पैदा हो गया। अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) द्वारा अबू शौक विस्थापन शिविर में स्थित न्याला बाजार को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 14 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

-स्वास्थ्य विभाग ने की घटना की पुष्टि

घटना की पुष्टि करते हुए उत्तरी दारफुर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. इब्राहिम ख़ातिर ने बताया कि गोलीबारी शिविर के भीतर अचानक शुरू हुई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा, “आरएसएफ मिलिशिया द्वारा की गई इस कार्रवाई में 14 निर्दोष लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”

घटना की भयावहता की पुष्टि अबू शौक शिविर के आपातकालीन कक्ष, एक स्थानीय स्वयंसेवी समूह ने भी की। उन्होंने संक्षिप्त बयान में कहा कि हमले में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

-मानवीय संकट गहराता जा रहा

सूडान में SAF और RSF के बीच पिछले एक वर्ष से चल रहा संघर्ष अब तक हज़ारों लोगों की जान ले चुका है और लाखों को बेघर कर चुका है। विस्थापन शिविरों में रह रहे नागरिक लगातार हिंसा की चपेट में आ रहे हैं, जिससे देश में मानवीय संकट और अधिक गंभीर होता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों ने बार-बार दोनों पक्षों से आम नागरिकों को निशाना न बनाने की अपील की है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

Exit mobile version