Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयॉर्क में कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की अफवाह से मची भगदड़, 1 की मौत

March 6, 2023

न्यूयॉर्क में कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की अफवाह से मची भगदड़, 1 की मौत

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी होने की अफवाह से भगदड़ मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की अफवाह के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग निकासी द्वार की तरफ भागने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कोई साक्षय़ नहीं मिले, जिससे रविवार देर रात हुए कार्यक्रम में गोलीबारी की पुष्टि हो सके। रॉकेस्टर पुलिस ने एक बयान में कहा कि घटना में 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि दो घायलों की हालत नाजुक है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना में घायल छह अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें