
कीव: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव तथा अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाते कई मिसाइल और ड्रोन दागे। यूक्रेन की वायु सेना ने तड़के 3 बजे बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे की सूचना दी, जिसके कुछ ही मिनटों बाद कीव में कम से कम दो धमाके सुने गए। सुबह 8 बजे एक और मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद शहर में कम से कम एक विस्फोट हुआ। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मिसाइल का मलबा राजधानी के डार्नित्स्की जिले में गिरा, लेकिन किसी के हताहत होने या नुक्सान की कोई खबर नहीं है। पूवरेत्तर में सूमी क्षेत्र के अधिकारियों ने शोस्तका शहर के पास हमलों की सूचना दी। सूमी के मेयर मायकोला नोहा ने कहा कि 12 आवासीय इमारतों के साथ-साथ दो शैक्षणिक परिसरों को भी नुक्सान पहुंचा है। वायु सेना ने यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किए जाने की भी सूचना दी है।
ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी