Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला हुआ, जिसके दौरान पूरे शहर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। कीव में कई लोगों को भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में शरण लेनी पड़ी।
कीव सैन्य प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर कहा कि आकाश में रोके गए मिसाइलों और ड्रोनों का मलबा कम से कम चार जिलों में गिरा।
तकाचेंको के अनुसार, हमले के बाद छह लोगों को चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता पड़ी तथा कीव के सोलोमियान्स्की जिले में दो स्थानों पर आग लग गई। हमले से पहले, शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कीव निवासियों को चेतावनी दी थी कि 20 से अधिक रूसी हमलावर ड्रोन कीव की ओर बढ़ रहे हैं।

