रूस-चीन संबंध वैश्विक स्थिरता के लिए बहुत महत्वपूर्ण कारक हैं। स्थानीय समयानुसार 19 दिसंबर को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की राजधानी मॉस्को में अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके मन में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूस के भरोसेमंद दोस्त और साझेदार हैं। रूस और चीन के बीच संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मौजूदा रूस-चीन संबंध कई क्षेत्रों में फैल रहे हैं। जैसा कि उन्होंने बार-बार ज़ोर दिया है, रूस-चीन संबंध वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।
दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने आपस में करीबी बातचीत बनाए रखी और कई मुद्दों पर अपनी राय का समन्वय किया। पुतिन को उम्मीद है कि रूस और चीन भविष्य में भी इस दोस्ताना सहयोगी रिश्ते को जारी रख सकते हैं। पुतिन ने आगे कहा कि रूस और चीन ने अलग-अलग क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग की एक श्रृंखला की हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार 240 अरब से 250 अरब डॉलर के बीच पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि रूसी-चीनी सहयोग ने उच्च तकनीक विनिर्माण, विज्ञान व शिक्षा, मानविकी और अंतरिक्ष अन्वेषण आदि क्षेत्रों में भी तरक्की की है। यह दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आपसी भरोसे को दिखाता है।
रूस भविष्य में अपने चीनी दोस्तों के साथ रिश्ते का विकास करना जारी रखना चाहता है। स्थानीय समयानुसार 19 दिसंबर को, पुतिन ने मॉस्को में रेड स्क्वायर के पास गोस्टिनी ड्वोर (Gostiny Dvor) केंद्र में वार्षिक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया और वर्ष 2025 में रूस के ज़रूरी घरेलू मामलों व बड़े अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों का सारांश किया। इस दौरान, पुतिन ने प्रश्नोत्तर सत्र और लाइव वीडियो लिंक के ज़रिए संवाददाताओं और रूसी नागरिकों के सवालों के जवाब दिए।
ये भी पढ़ें: युवराज का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है: अभिषेक शर्मा
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

