Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप के तेज झटको से हिला रूस, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 6.9 रही तीव्रता

October 16, 2026

भूकंप के तेज झटको से हिला रूस, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 6.9 रही तीव्रता

Russia earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस क‍िए गए। रूस की विज्ञान अकादमी की भूभौतिकी सेवा की कामचटका शाखा के मुताबिक, र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई। भूकंप के कारण हुए नुकसान या हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से जानकारी सामने आई है क‍ि शुक्रवार को 03:35 (स्‍थानीय समयानुसार) पर रूस के ओजर्नोव्स्की से 76 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 143.2 किलोमीटर की गहराई पर था और शुरुआती आकलन के अनुसार यह 52.01 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 157.25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

ये भी पढ़ें- कनाडा जाएंगे PM Modi, मार्क कार्नी से करेंगे मुलाकात, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

 

एक मिनट तक जारी रहे झटके
रूसी मीडिया र‍िपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद क्षेत्रीय प्रशासनिक केंद्र के कई निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए।

रिहायशी इमारतों के अंदर झूमर और लाइटें जोर-जोर से हिलने लगीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके साफ तौर पर महसूस हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:35 बजे आए ये झटके करीब एक मिनट तक जारी रहे।

भूकंपीय गतिविधियों का एक हॉटस्पॉट
कामचटका प्रायद्वीप ‘रिंग ऑफ फायर’ में टेक्टोनिक बेल्ट पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के अधिकांश हिस्से को घेरे हुए है और भूकंपीय गतिविधियों का एक हॉटस्पॉट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें