Site icon Dainik Savera Times

रूस ने यूक्रेन के खेरसान शहर में दागे गोले, दो लोगों की हुई मौत, 12 घायल

कीव: दक्षिण यूक्रेन के खेरसान शहर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रूस की गोलाबारी से दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए है।

रिपोर्ट्स में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेकसांद्र प्रोकुदिन के हवाले से कहा गया है कि इस गोलाबारी में 75 वर्षीया महिला भी खेरसान में अपने अपार्टमेंट में मारी गई. खेरसान क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है. रूसी सेना ने दनिप्रो नदी के पूर्वी क्षेत्र से गोलाबारी की. ओलेकसांद्र ने कहा है कि हमले में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा तबाह हो गया. बिलोजेर्का और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Exit mobile version