Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने यूक्रेन पर की ताजा गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

January 28, 2023

रूस ने यूक्रेन पर की ताजा गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

कीव: यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से की गयी ताजा गोलाबारी में यूक्रेन के कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

नए हताहतों में दक्षिणी शहर खेरसॉन में हमले में कम से कम दो नागरिकों की मौत होने की घटना शामिल है। खेरसॉन पर यूक्रेन की सेना ने नवंबर में कब्जा कर लिया था। इसके अलावा दोनेत्स्क प्रांत में भी दो लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा रूसी सेना ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी।

रूसी सेना के इन हमलों के बाद अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन की मदद के लिए उसे शक्तिशाली टैंक देने की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य पश्चिमी देशों ने कहा कि वे भी यूक्रेन को शक्तिशाली टैंक की आपूíत करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें