
इंटरनेशनल डेस्क: रूस के पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रोमन स्टोरोवोइट की मौत होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से उनकी मौत हुई है। रोमन को सोमवार को ही प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने मंत्री पद से हटा दिया था। शुरुआती जांच के बाद सामने आ रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है।
बर्खास्तगी के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की बात सामने आई है। हालांकि रूसी जांच समिति ने मामले में जांच की बात कही है। रोमन को मई 2024 में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले उनको 9 साल तक कुर्स्क इलाके में गवर्नर का पद दिया गया था।
जांच एजेंसी के मुताबिक रोमन की डेड बॉडी राजधानी मॉस्को के पास ओडिंटसोवो में उनकी गाड़ी से मिला है। पास ही एक पिस्तौल मिला है, जो सरकार ने गिफ्ट दिया था। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या की है।
हालांकि मौत कब हुई, इसके बारे में खुलासा नहीं हो सका है। रोमन को हटाने के पीछे गबन के आरोप लगना कारण बताया जा रहा है। कुर्स्क इलाके में किलेबंदी के निर्माण के लिए जो सरकारी पैसा अलॉट किया गया था, उसका दुरुपयोग किया गया।
1/ Former Russian Transport Minister Roman Starovoit, who shot himself today shortly after his dismissal by President Putin, was reportedly about to be charged with a 15 billion ruble ($190 million) fraud over the construction of border fortifications in Russia’s Kursk region. ⬇️ pic.twitter.com/s1aAAIQh5b
— ChrisO_wiki (@ChrisO_wiki) July 7, 2025
यूक्रेन ने इस इलाके में अगस्त 2024 में जोरदार हमला किया था, जिसकी वजह से रूस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। यूक्रेन के खिलाफ रूसी विफलताओं की जांच फिलहाल जारी है।
यूक्रेन के साथ रूस को कई घटनाओं की वजह से नुकसान उठाना पड़ा, इसकी वजह से रूसी राष्ट्रपति पुतिन नाराज थे। यूक्रेनी ड्रोनों के कारण रूस को एयर ट्रांसपोर्ट में काफी नुकसान उठाना पड़ा, इसके चलते पुतिन ने उनके खिलाफ एक्शन लिया। उनकी मौत को लेकर फिलहाल कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल रूस ने जांच की बात कही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...