Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने मेटा के प्रवक्ता को वांछित सूची में शामिल किया

November 27, 2023

रूस ने मेटा के प्रवक्ता को वांछित सूची में शामिल किया

मॉस्को: रूस ने अमेरिकी प्रोद्योगिकी कंपनी ‘मेटा’ के प्रवक्ता को वांछित सूची में शामिल किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा बनाए गए एक आॅनलाइन डेटाबेस से यह जानकारी सामने आई।मेटा, सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ की मालिकाना कंपनी है।रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ और स्वतंत्र समाचार कंपनी ‘मीडियाजोना’ ने सबसे पहले इसका खुलासा करते हुए बताया कि मेटा संचार निदेशक एंडी स्टोन को रविवार को वांछित सूची में शामिल किया गया। रूसी अधिकारियों द्वारा अक्टूबर में मेटा को ‘आतंकवादी और चरमपंथी’ संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया गया।

हालांकि, रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों में जांच का विवरण या स्टोन के खिलाफ आरोपों की जानकारी साझा नहीं की गई। मेटा की तरफ से भी इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।रूस की स्वतंत्र समाचार वेबसाइट मीडियाजोना के मुताबिक, स्टोन को फरवरी 2022 में वांछित सूची में शामिल किया गया था, लेकिन उस समय अधिकारियों ने इससे संबंधित कोई बयान नहीं दिया तथा इस सप्ताह तक इससे जुड़ी कोई रिपोर्ट मीडिया में नहीं आई।इस साल मार्च में रूस की संघीय जांच समिति ने मेटा में एक आपराधिक जांच शुरू की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर मॉस्कों के हमले के बाद कंपनी की कार्रवाई रूसियों के खिलाफ ंिहसा भड़काने जैसी थी।

रूस के सैनिकों के यूक्रेन जाने के बाद स्टोन ने मेटा की ‘घृणा भाषण’ नीति में अस्थायी बदलाव की घोषणा की थी। इसी बयान में, स्टोन ने कहा था कि ‘रूसी नागरिकों के खिलाफ ंिहसा के आह्वान’ पर प्रतिबंध रहेगा।मीडियाजोना ने रविवार को दावा किया कि रूस की एक अदालत ने ‘आतंकवाद को बढ़ावा देने’ के आरोप में स्टोन के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रिपोर्ट में जानकारी के स्रोत का जिक्र नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर आज करें ये पवित्र स्नान-दान, मुहूर्त और सही विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें