कीव: रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त ड्रोन हमले किए, जिससे कई क्षेत्र प्रभावित हुए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला रूस द्वारा युद्ध क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयासों के बीच हुआ। निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने जानकारी दी कि पावलोहराद शहर में लगातार तीसरी रात ड्रोन हमले हुए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक 14 वर्षीय किशोरी घायल हो गई।
-तैनात किए थे 149 ड्रोन
यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने इन हमलों के लिए कुल 149 ड्रोन तैनात किए थे, जिनमें से 57 ड्रोन को सुरक्षा बलों ने आसमान में ही मार गिराया। ड्रोन हमलों के चलते ओडेसा क्षेत्र और जिटोमिर शहर में भी एक-एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने कुस्र्क क्षेत्र में नियंत्रण मजबूत करने का दावा किया था। इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध समाप्त करने की इच्छाशक्ति पर सवाल उठाए थे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई बहस का विषय बन गया है।
-रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी दावा किया कि
उन्होंने ब्रांस्क क्षेत्र में पांच यूक्रेनी ड्रोन और क्रीमिया के ऊपर तीन ड्रोन को मार गिराया है। दोनों देशों के बीच ड्रोन युद्ध अब और तेज होता नजर आ रहा है, जिससे जमीनी संघर्ष के साथ-साथ हवाई मोर्चे पर भी तनाव बढ़ता जा रहा है।

