Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने किया यूक्रेन पर मिसाइल हमला, 10 साल के बच्चे की हुई मौत

October 6, 2023

रूस ने किया यूक्रेन पर मिसाइल हमला, 10 साल के बच्चे की हुई मौत

खारकीवः यूक्रेन के खारकीव में शुक्रवार को रूस के एक मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हमले में कम से कम 51 नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह हमला युद्ध के महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक था।

पढ़ें बड़ी खबरें: Urfi Javed का बड़ा बयान, कहा ‘मैं घर में कपड़े नहीं पहनती हूं’, ऐसा क्यों कहा, पढ़ें पूरी खबर

एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने शुक्रवार सुबह हुए इस हमले के बाद आपात दलों को इमारत के मलबे से बच्चे के शव को बाहर निकालते हुए देखा। बच्चे ने स्पाइडर मैन के डिजाइन वाला पायजामा पहना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, एक इमारत से कुछ मीटर दूर हुए इस विस्फोट की वजह से सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर मलबा बिखरा हुआ पड़ा था। आस-पास की इमारतें धमाके की वजह से काली हो गईं थीं और उनकी खिड़कियों का कांच भी टूटकर बिखर गया था। उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से सड़कों पर खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

पढ़ें बड़ी खबरें: सालों पुराना झगड़ा खत्म करते हुए Salman Khan के घर पहुंचा ये बड़ा Singer

पास की एक नौ मंजिला इमारत में रहने वाले व्यक्ति येवहेन शेवचेंको ने बताया कि जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर लेटा हुआ था। उन्होंने बताया कि विस्फोट बहुत शक्तिशाली था, जिसकी वजह से इमारत की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। खारकीव क्षेत्र के अभियोजन कार्यालय ने बताया कि हमले के परिणामस्वरूप बच्चे की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन पहले ह्रोजा में रूस के एक रॉकेट हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में पूर्वी यूक्रेन का यह गांव मलबे में तब्दील हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें