रूस ने कहा कि वह परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के विस्तार के लिए तैयार है। इसमें भारत में एक नई जगह पर उच्च क्षमता वाली परमाणु ऊर्जा इकाइयों का निर्माण भी शामिल है। बृहस्पतिवार को परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने रूस के रोसाटॉम राज्य परमाणु ऊर्जा निगम के महानिदेशक एलेक्सी लिकचेव से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। रोसाटॉम में दोनों पक्षों के अधिकारियों ने रूस में टॉम्स्क क्षेत्र के सेवरस्क में बनाए जा रहे पायलट डिमॉन्स्ट्रेशन एनर्जी कॉम्प्लेक्स (पीडीईसी) का दौरा किया। लिकचेव ने बताया कि संयुक्त यात्रा के दौरान परमाणु क्षेत्र में रूसी-भारत सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के उपयोग के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के विस्तार के लिए तैयार रूस हैं।
भारत में नई परमाणु ऊर्जा इकाई की स्थापना के लिए तैयार रूस

