Site icon Dainik Savera Times

रूस ने 54 ब्रिटिश नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया

मॉस्को: रूस ने 54 ब्रिटिश नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं जिनमें अधिकारी, पत्रकार और कानून प्रवर्तन प्रतिनिधि शामिल हैं। शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्रलय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि यह निर्णय ‘लंदन के शत्रुतापूर्ण रूस विरोधी कार्यक्रम‘ और रूसी नागरिकों और कारोबारियों के खिलाफ लगाए गए ‘एकतरफा‘ प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है।

मंत्रलय के अनुसार, ब्रिटिश संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य सचिव लुसी फ्रेजर और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रलय में राज्य मंत्री एनाबेल गोल्डी उन लोगों में शामिल हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है।बयान में कहा गया है कि ब्रिटिश नागरिक और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक करीम खान पर भी बैन लगाया गया है।ब्रिटिश ब्रॉडका¨स्टग कॉर्पोरेशन (बीबीसी), गाजर्यिन मीडिया ग्रुप और डेली टेलीग्राफ के पत्रकारों को झूठी सूचना फैलाने, यूक्रेन में घटनाओं के कवरेज को दबाने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है।

चीन ने ताइवान के आसपास शुरू किया सैन्य अभ्यास नानजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्वी थिएटर कमांड ने शनिवार को ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया।

Exit mobile version