Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने ड्रोन से यूक्रेन की इमारत को निशाना बनाया, चार लोगों की मौत

January 30, 2025

रूस ने ड्रोन से यूक्रेन की इमारत को निशाना बनाया, चार लोगों की मौत

कीव: रूस ने बुधवार की रात ड्रोन से उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक इमारत को निशाना बनाया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुमी शहर के क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि रात करीब एक बजे शाहिद ड्रोन से नगर की एक इमारत को निशाना बनाया गया।

इस हमले में घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे ‘‘एक भयानक त्रसदी और रूस द्वारा किया गया भयावह अपराध’’ करार दिया। अगले महीने रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो जाएंगे और अभी तक इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस युद्ध में यूक्रेन के 10,000 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं।

यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक रूस ने रात में 80 से अधिक ड्रोन हमले किये जिनमें से अधिकतर को नाकाम कर दिया गया। यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र के प्रमुख ओलेह किपर ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर दावा किया कि रूसी ड्रोनों ने एक अस्पताल और दो रिहायशी इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मध्य यूक्रेन के पोल्तावा क्षेत्र में, शाहिद ड्रोन द्वारा एक ढांचे को नष्ट कर दिए जाने के बाद आपातकालीन सेवाओं ने चार लोगों को मलबे के नीचे से निकाला।

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें