Site icon Dainik Savera Times

Russia-Ukraine Conflict: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 7 घंटे दागीं मिसाइलें; अब क्या करेंगे जेलेंस्की?

Russia Ukraine War

इंटरनेशनल डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से भीषण जंग चल रही है। जंग की वजह से अब तक सैनिकों समेत हजारों आम नागरिक मारे जा चुके हैं। 22 फरवरी 2022 से शुरू हुई जंग अब तक कई मोड़ ले चुकी है। फिलहाल दोनों देशों के बीच टकराव थमने के आसार नहीं हैं। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच शांति बहाली करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके बाद भी भीषण जंग चल रही है। हाल ही में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने अब तक का बड़ा हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक रूसी सेना ने 11 मिसाइलें और 550 ड्रोन यूक्रेन के ऊपर दागे हैं। कीव के ऊपर लगातार 7 घंटे तक बम फटे हैं। यूक्रेन को हमलों के बाद भारी तबाही पहुंची है। बमबारी में 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं, एक आदमी की मौत हुई है। रूस-यूक्रेन जंग को 40 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी शांति के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

यूक्रेन को नहीं मिल रहे अमेरिकी हथियार

रूस के हमलों से चिंतित यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। जेलेंस्की के अनुसार ट्रंप के साथ बातचीत सफल रही, इस दौरान यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अमेरिका ने फिलहाल यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई रोक दी है, इसको लेकर यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।

शाहिद ड्रोन्स से हमला

जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेन घरेलू हथियारों के निर्माण को लेकर काम कर रहा है। फिलहाल इन योजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा। रात के समय कीव के ऊपर जोरदार हमले हुए। इस दौरान कई इमारतें गिर गईं, जिसकी वजह से सड़कों पर मलबा फैल गया। रूस अब यूक्रेन के लंबी दूरी वाले शहरों को टारगेट कर रहा है।

रूस ने ताजा शाहिद ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन के ऊपर किया है। यूक्रेन के सैनिकों पर दबाव बनाने के लिए रूस लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रहा है। राजधानी कीव पर पहले भी बड़ा हमला किया गया था।

Exit mobile version