Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Russia Ukraine War : Maria Zakharova ने कहा- रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भरोसा नहीं

July 25, 2024

Russia Ukraine War : Maria Zakharova ने कहा- रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भरोसा नहीं

मॉस्को: रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि रूस के साथ संभावित वार्ता पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जो बयान दिए हैं वो विश्वसनीय नहीं है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता मारिया जखारोवा की यह प्रतिक्रिया हाल ही में जेलेंस्की के दिए गए उस बयान पर है जिसमें उन्होंने नवंबर में आयोजित होने वाले दूसरे शांति सम्मेलन में रूसी प्रतिनिधियों को मौजूद रहने का प्रस्ताव दिया था।

अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को कहा कि रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, उनके प्रशासन या उनके पश्चिमी क्यूरेटरों ने रूस के साथ वार्ता पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को निरस्त करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रवक्ता के मुताबिक यूक्रेनी राष्ट्रपति और कीव के पश्चिमी सहयोगी एक बार फिर अपने असफल शांति फार्मूले को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें