Site icon Dainik Savera Times

रूस ने यूक्रेन पर लगाया सैनिकों के शवों को सौंपने में देरी का आरोप, यूक्रेन ने कहा रूस खेल रहा गंदा खेल 

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War : रूस के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों को योजनाबद्ध तरीके से एक-दूसरे को सौंपे जाने के लिए मॉस्को अब भी कीव से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही रूस ने अपने उस आरोप को दोहराया कि यूक्रेन ने इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। रूस की सरकारी मीडिया ने रूसी वार्ताकार समूह के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर जोरिन के हवाले से कहा कि रूस ने सीमा पर विनिमय स्थल पर यूक्रेनी शास्त्र बलों के सैनिकों के 1,212 शवों को पहुंचा दिया है और यूक्रेनी अधिकारियों से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है।
जोरिन ने कहा कि ऐसे ‘संकेत’ मिले हैं कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक स्थगित कर दी जाएगी। रूस और यूक्रेन ने शनिवार को एक-दूसरे पर युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली की योजना को खतरे में डालने का आरोप लगाया, जिस पर सोमवार को इस्तांबुल में आमने-सामने की वार्ता के दौरान सहमति बनी थी।
हालांकि, इस वार्ता में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई थी। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेंडिस्की ने कहा कि कीव ने शवों को सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम समय में रोक दिया। मेंडिस्की ने शनिवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूस से यूक्रेनी सैनिकों के 1,200 से अधिक शवों को ले जाने वाले ‘रेफ्रिजरेटेड’ ट्रक पहले ही सीमा पर सहमति से तय किये गये स्थल पर पहुच चुके हैं।  इसके जवाब में यूक्रेन ने कहा कि रूस ‘गंदा खेल’ खेल रहा है और तथ्यों में हेरफेर कर रहा है।
Exit mobile version