Site icon Dainik Savera Times

रूस ने किया यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से हमला, घरों के टूटे शीशे, 3 घायल

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War : यूक्रेन पर रूस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से शुक्रवार सुबह किए गए हमलों में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।कीव शहर प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। उन्होंने बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मिसाइल और ड्रोन को लक्षय़ तक पहुंचने से पहले बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की जिसके कारण गिरे जलते हुए मलबे से कई जिलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने निवासियों से किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने का आग्रह किया। तकाचेंको ने ‘टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी होगी- सुरक्षित रहें।’’ प्राधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान होने की सूचना दी है और बचावकर्मी कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दमित्रो ब्रायजिन्स्की ने बताया कि शाहेद ड्रोन में एक अपार्टमेंट की इमारत के पास विस्फोट हुआ जिससे खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइल से विस्फोट के मामले भी सामने आए।

Exit mobile version