
Trump-Putin Meeting Explained: साढ़े तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बैठक की तारीख और जगह का खुलासा करते हुए कहा कि यह बहुप्रतीक्षित मुलाकात अगले शुक्रवार को होगी।
सुरक्षा कारणों से टली थी पहले की बैठक
ट्रंप ने बताया कि यह बैठक पहले भी हो सकती थी, लेकिन सुरक्षा इंतजामों के कारण इसमें देरी हुई। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुप्रतीक्षित मुलाक़ात अगले शुक्रवार 15 अगस्त को ग्रेट स्टेट ऑफ़ अलास्का में होगी। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”

क्या रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
दरअसल यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले 2021 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिनेवा में पुतिन से बातचीत की थी, जब युद्ध शुरू नहीं हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रंप के शांति प्रयासों में एक बड़ी सफलता हो सकती है, लेकिन युद्धविराम की गारंटी फिलहाल नहीं है, क्योंकि रूस और यूक्रेन दोनों अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हैं।

शांति समझौते के संकेत
ट्रंप ने इशारा किया कि शांति समझौते में यूक्रेन और रूस के बीच कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा, “हम कुछ वापस पाने और कुछ की अदला-बदली करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जटिल है, लेकिन दोनों देशों के हित में है।”
सूत्रों के मुताबिक, रूस उन चार क्षेत्रों के बाहर के कब्जे वाले इलाकों को छोड़ने की पेशकश कर सकता है जिन पर उसने दावा किया है। हालांकि, ट्रंप ने इसे “आखिरी मौका” कहने से इनकार करते हुए कहा, “जब बंदूकें चलने लगती हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...