Site icon Dainik Savera Times

रुस की वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन ड्रोन हमले को किया विफल

मॉस्को : रुस की वायु रक्षा प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण ने क्रीमिया में रुसी बंदरगाह शहर सेवस्तोपोल पर यूक्रेन के ड्रोन के हमले को रात में विफल कर दिया। हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेवस्तोपाल के गवर्नर मिखाइल रज़वोझायेव ने यह जानकारी दी।

रजवोझायेव ने रविवार सुबह टेलीग्राम पर कहा कि रात में, वायु रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों ने सेवस्तोपोल पर एक और ड्रोन हमले को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि क्रीमिया और सेवस्तोपोल पर रात भर हमला करने के लिए कुल दस ड्रोन भेजे गए थे। गवर्नर ने कहा कि शहर में किसी भी सुविधा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Exit mobile version