Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूसी ड्रोन के हमले में यूक्रेन के छात्रावास में चार लोगों की गई जान

March 22, 2023

रूसी ड्रोन के हमले में यूक्रेन के छात्रावास में चार लोगों की गई जान

कीवः रूस ने बुधवार तड़के ड्रोन से हमला किया जिसमें कीव के पास एक छात्रवास में कम से कम चार लोग मारे गये। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के यूक्रेन की राजधानी से रवाना होने के कुछ ही घंटे बाद हमला किया गया। किशिदा यूक्रेन के प्रति समर्थन जताने आये थे। उधर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग युद्ध को समाप्त करने के अपने प्रस्ताव पर चर्चा के बाद रूस से वापस हो गये। इस प्रस्ताव को पश्चिमी देशों ने बेकार बताकर खारिज कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी के दक्षिण में स्थित रङिाश्चिव में रात में हुए ड्रोन हमले में एक हाई स्कूल और दो छात्रवास आंशिक रूप से तबाह हो गये। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उस समय छात्रवास में कितने लोग मारे गये।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्रिल नेबितोव के अनुसार एक छात्रवास की पांचवीं मंजिल पर मलबे से 40 वर्षीय व्यक्ति के शव को निकाला गया। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ अन्य के बारे में पुष्टि नहीं हुई है। यूक्रेन जनरल स्टाफ ने कहा कि यूक्रेन वायु सेना ने रूस द्वारा दागे गये 21 में से 16 ड्रोन को मार गिराया। इनमें से आठ को राजधानी के पास मार गिराया गया। अन्य ड्रोन खमेलनित्स्की प्रांत में गिरा दिये गये।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘‘20 से अधिक ईरानी हत्यारे ड्रोन, मिसाइलों ने केवल एक रात में हमले किये। जब भी कोई मॉस्को में विश्व शांति की बात सुनने की कवायद चाहता है, इस तरह के आपराधिक हमलों के लिए एक और आदेश दे दिया जाता है।’’ जापान के प्रधानमंत्री और जी-7 समूह के अध्यक्ष फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कीव का औचक दौरा किया और जेलेंस्की की सरकार को ऐसे समय में समर्थन जताया जब उनके एशियाई प्रतिद्वंद्वी शी ने पुतिन को समर्थन जताया।

किशिदा ने कीव की यात्रा के एक दिन बाद पोलैंड की यात्र की और वहां के राष्ट्रपति मैटिअस्ज मोराविएकी से क्षेत्र की सुरक्षा व द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बातचीत की हैं। रूसी आक्रमण का सामना कर रहे पड़ोसी देश यूक्रेन को पोलैंड सैन्य, मानवीय और राजनीतिक मदद मुहैया करा रहा है। किशिदा की यूक्रेन यात्रा देश के लिए भविष्य में जापान के समर्थन के लिहाज से बहुत सार्थक मानी जा रही है। यह बात जापान की सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने बुधवार को कहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें