Site icon Dainik Savera Times

क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ रूस का सैन्य विमान, 29 लोगों की गई जान

Russian Military Plane Crash

Russian Military Plane Crash

इंटरनेशनल डेस्क: रूस का एक सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश हो गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एएन-26 था, जो उड़ान के दौरान एक चट्टान से टकरा गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है, हालांकि असली कारण जानने के लिए जांच जारी है।

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। उस समय विमान क्रीमिया के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी अचानक उसका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया। इसके बाद पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।

यह हादसा क्रीमिया क्षेत्र में हुआ, जो काला सागर के किनारे स्थित एक प्रायद्वीप है और अपने पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाता है। साल 2014 में रूस ने इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। इससे पहले यह इलाका यूक्रेन के अधिकार में था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Exit mobile version