Site icon Dainik Savera Times

रूस से तेल नहीं खरीद रहा भारत, ट्रम्प ने किया बड़ा दावा

Russian oil import

Russian oil import

Russian oil import : पिछले दिनों अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था। जिससे भारत पर कुल 50% तक टैरिफ हो गया। ट्रम्प ने इस अतिरिक्त टैरिफ के पीछे भारत की ओर से रूस से क्रूड ऑइल की हो रही खरीददारी को बताया। इस पर उन्होंने कहा था कि भारत को इस व्यापार के लिए पेनाल्टी देनी होगी। बीते दिन ट्रम्प और पुतिन की अलास्का में मुलाकात हुई, जो बेनतीजा रही। मीटिंग से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को लेकर एक बड़ा दावा किया। इस दावे में उन्होंने कहा कि भारत के रूप में रूस ने अपना तेल का एक बड़ा ग्राहक खो दिया है।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि, रूस ने भारत के रूप में अपने तेल का बड़ा ग्राहक खो दिया है। रूस के तेल व्यापार का 40% हिस्सा भारत संभाल रहा था। यदि अब मैं सेकेंडरी प्रतिबंध लगा देता हूं तो यह उनके लिए विनाशकारी होगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा करना पड़ा तो मैं करूंगा, और हो सकता है मुझे ऐसा करने की जरूरत ही न पड़े।

भारत की रूस से खरीदारी जारी
अलास्का में हुई मीटिंग को ट्रम्प ने पॉजिटिव बताया है। ट्रम्प ने इस महामुलाकत से पहले दोनों देशों के बीच हो रहे व्यापार को लेकर बड़ा बयान दे दिया। बता दें कि ट्रम्प के अतिरिक्त टैरिफ और धमकियों के बाद भी भारत ने अभी तक रूस से तेल व्यापार काम नहीं किया है। भारत जो तेल आयात करता है उसका लगभग 40% तेल अभी भी रूस से ही आ रहा है।

अलास्का समिट से पहले दी थी ट्रंप ने धमकी
ट्रम्प ने मीटिंग से पहले धमकी दी थी की यदि मीटिंग बेनतीजा रहती है तो भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। मीटिंग में फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है तो क्या अब भारत पर टैरिफ का अतिरिक्त भार पड़ने वाला है या ट्रम्प अगली मुलाक़ात का इंतजार करेंगे।

Exit mobile version