Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूसी राष्ट्रपति ने की “बेल्ट एंड रोड” पहल की प्रशंसा

October 16, 2023

रूसी राष्ट्रपति ने की “बेल्ट एंड रोड” पहल की प्रशंसा

पिछले दस सालों में “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण में सकारात्मक और सफल प्रगति हुई है। किर्गिस्तान में सीआईएस हेड्स ऑफ स्टेट काउंसिल की बैठक में भाग लेने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मीडिया सवालों के जवाब देते हुए यह बात कही।

पुतिन ने कहा कि रूस का “ग्रेटर यूरेशियन पार्टनरशिप” और “यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन” को “बेल्ट एंड रोड” पहल से जोड़ने का इरादा है, ताकि सामान्य विकास लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि रूस और चीन के बीच संबंध लगातार आगे विकसित हो रहे हैं। इस वर्ष दोनों देशों के बीच व्यापार की मात्रा 2 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगी। 

साथ ही, पुतिन ने यह भी कहा कि वर्तमान में वित्तीय सहयोग रूस और चीन के बीच मुख्य विकास दिशाओं में से एक है, और दोनों पक्ष स्थानीय मुद्रा निपटान को और आगे बढ़ावा देंगे। इसके अलावा, दोनों देशों के पास उच्च तकनीक और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें