Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक की हत्या

March 6, 2023

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक की हत्या

मास्को: रूसी कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने वाले वैज्ञानिक आंद्रे बोतिकोव की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को बोतिकोव के शव को उनके अपार्टमैंट से बरामद किया गया। पहली नजर में वैज्ञानिक की हत्या गला घोंटकर किए जाने के प्रमाण मिले हैं। इसके बाद मास्को पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 47 वर्षीय आंद्रे बोतिकोव रूस के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट में से एक हैं। वे उन 18 वायरोलॉजिस्ट की टीम में शामिल थे, जिन्होंने गेमालेया नैशनल रिसर्च सैंटर में स्पुतनिक वी वैक्सीन पर काम किया था।

बोतिकोव को ऑर्डर ऑफ मैरिट फॉर द फादरलैंड सम्मान भी मिल चुका है। स्पुतनिक वी वैक्सीन को दुनिया का पहला कोविड रोधी टीका माना जाता है। इसे 2020 में खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक भव्य समारोह में लॉन्च किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी छोटी बेटी ने पहले ही इस वैक्सीन की खुराक ली है। हालांकि, तब अमरीका समेत कई देशों ने रूस के इस दावे पर संदेह जताया था। सबसे पहले लॉन्च होने के बावजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लंबे समय तक इस वैक्सीन को अपनी मंजूरी नहीं दी थी। भारत ने रूस से स्पुतनिक वी वैक्सीन खरीदने के लिए करार भी किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें