Site icon Dainik Savera Times

“नवाचार, खुलापन और साझा विकास” वैश्विक संवाद का रूसी सत्र और हंगरी सत्र आयोजित

स्थानीय समयानुसार 27 अक्तूबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित “नवाचार, खुलापन और साझा विकास” पर वैश्विक संवाद का रूसी विशेष सत्र मास्को में आयोजित हुआ। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने एक वीडियो भाषण दिया। रूस में चीनी दूतावास के अंतरिम व्यवसाय प्रभारी ज्यांग वेई और रूस टुडे इंटरनेशनल मीडिया ग्रुप के उप महानिदेशक याकोवेंको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिए। चीन और रूस के राजनीतिक, शैक्षणिक, व्यापारिक और मीडिया जगत के अतिथियों ने चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन के विस्तार, अवसरों को साझा करने और विश्व के अन्य देशों के साथ समान विकास जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

शेन हाईश्योंग ने कहा कि 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन, जिसने व्यापक वैश्विक ध्यान आकर्षित किया, पेइचिंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो नए युग में चीन के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। पूर्णाधिवेशन ने दुनिया को यह विश्वास दिलाया कि चीन अपने उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेगा और उभय-जीत सहयोग का एक नया परिदृश्य तैयार करेगा।

ज्यांग वेई ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन ने 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य लक्ष्यों का प्रस्ताव रखा और चीन के आधुनिकीकरण को गहरा करने के लिए व्यापक व्यवस्था की।   

स्थानीय समयानुसार 27 अक्तूबर को, चाइना मीडिया ग्रुप और हंगरी-चीनी मैत्री संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “नवाचार, खुलापन और साझा विकास” वैश्विक संवाद का हंगरी सत्र बुडापेस्ट में आयोजित हुआ। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने एक वीडियो संबोधन दिया। हंगरी में चीनी राजदूत कोंग थाओ, हंगेरियन वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष थर्मर और अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिए। चीनी और हंगेरियन राजनीतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और मीडिया जगत से लगभग 100 अतिथियों ने इसमें भाग लिया।

शेन हाईश्योंग ने कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सहयोगात्मक ज्ञान और परामर्श के लिए एक वैश्विक मंच तैयार करेगा, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित “चार वैश्विक पहलों” को लागू करेगा और वैश्विक शासन के लिए चीन के समाधानों को दुनिया के साथ साझा करेगा। सीएमजी अपने 85 भाषाई मंचों, सीजीटीएन के एकीकृत मीडिया प्लेटफॉर्म और 192 विदेशी स्टेशनों सहित अपने अंतर्राष्ट्रीय संचार लाभों का लाभ उठाकर दुनिया को चीन की कहानी सुनाएगा और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की व्यापक संभावनाओं को साझा करेगा।

राजदूत कोंग थाओ ने कहा कि चीन और हंगरी अपने-अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में हैं। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, दोनों पक्ष राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करना, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना और सांस्कृतिक व मानवीय आदान-प्रदान को मज़बूत करना जारी रखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version