Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

S. Jaishankar ने की आयरलैंड के राष्ट्रपति Michael D. Higgins से मुलाकात

March 7, 2025

S. Jaishankar ने की आयरलैंड के राष्ट्रपति Michael D. Higgins से मुलाकात
Michael D. Higgins : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिंगिस से मुलाकात की। बता दे कि जयशंकर का आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। जयशंकर इस सप्ताह ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम डबलिन में राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस से मुलाकात करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।समकालीन विश्व और इसके विकास संबंधी वाद-विवादों पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की। राष्ट्रवाद को मजबूत करने में संस्कृति की भूमिका के बारे में बात की।’

यह जयशंकर की यात्रा का दूसरा चरण है। डबलिन में उनका विदेश मंत्री साइमन हैरिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। आयरलैंड से जयशंकर ब्रिटेन लौटेंगे जहां वह शुक्रवार और शनिवार को बेलफ़ास्ट और मैनचेस्टर में नए वाणिज्य दूतावास के उद्धाटन में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें