Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुम्भ में सुरक्षित स्नान करना चाहते है, तो गांठ बाँध लें ये नियम, नहीं होगी कोई अनहोनी

January 29, 2025

महाकुम्भ में सुरक्षित स्नान करना चाहते है, तो गांठ बाँध लें ये नियम, नहीं होगी कोई अनहोनी

Safe Bath in Maha Kumbh : 144 सालों बाद आए महाकुम्भ में आस्था का सैलाब उमड़ा है। करोड़ों की संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए महाकुम्भ में पहुंच रहे है। लोगों की भारी भीड़ को व्यवस्थित करना प्रशाशन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। बीती रात मची भगदड़ में कई लोग हताहत हुए। यदि आप बह इस समय प्रयागराज में मौजूद है या फिर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो जाए जिससे हमे या हमारे परिवार जनों को जान माल की हानि हो, इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ताकि आप सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से स्नान कर सकें।

अफवाहों से बचें-
महाकुम्भ में करोड़ों की संख्या में भीड़ इकठ्ठा हुई है। ऐसे में एक अफवाह से भगदड़ मच सकती है। इन घटनाओं से बचने के लिए अलर्ट रहें। अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई कठिनाई या भ्रम हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। किसी की बातों में न आएं। सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर भरोसा न करें।

न लेकर जाएं कीमती सामान-
यदि आप महाकुम्भ जाने वाले है तो वहां अपना कीमती सामन न लेकर जाएं, क्योंकि भीड़ का फ़ायदा उठाकर शरारती तत्व आपको हानि पंहुचा सकते है। अपने गहने घरों में ही छोड़ कर जाएं।

बच्चों और बुजुर्गों को न ले जाएं साथ-
महाकुम्भ में करोड़ों के हिसाब से लोग आए है तो ऐसे में भीड़ बहुत अधिक है। इसलिए यदि आप महाकुम्भ में जाने वाले है तो अपने साथ बच्चों और बुजुर्गों को ले जाने से बचें। भीड़ भाड़ में बच्चों और बुजुर्गों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है।

प्रशाशन द्वारा बनाए नियमों का पालन करें-
महाकुम्भ में लोगों की सहूलत के लिए कई नियम बनाए गए है। लोगों के स्नान और आने-जाने के लिए बनाए गए नियम को फॉलो करें। सड़क के किनारे सोने से परहेज करें। प्रशाशन द्वारा बनाए गए रास्तों के माध्यम से ही स्नान करने के लिए घाट तक जाएं। आस-पास के भीड़ भाड़ वाले मंदिरों में न जाएं। यदि कोई समस्या हो तो महाकुम्भ में तैनात पुलिस अधिकारियों की मदद लें।

धक्का मुक्की न करें-
लोग बड़ी संख्या में त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में भक्त स्नान करके ही वापिस जाएंगे। घाटों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। ऐसे में वहाँ किसी भी तरह की धक्का मुक्की न करें। किनारे गीले होने के कारण आप गिर सकते है और चोटिल हो सकते है। अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर स्नान ले लिए इंतज़ार करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें