Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 में अब तक ट्रेड-इन कार्यक्रमों के माध्यम से घरेलू उपकरणों की 12 प्रमुख श्रेणियों की बिक्री 10 करोड़ 90 लाख यूनिट से अधिक हुई

July 22, 2025

2025 में अब तक ट्रेड-इन कार्यक्रमों के माध्यम से घरेलू उपकरणों की 12 प्रमुख श्रेणियों की बिक्री 10 करोड़ 90 लाख यूनिट से अधिक हुई

22 जुलाई को चीनी वाणिज्य मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत से चीन की पुरानी उपभोक्ता वस्तुओं के बदले नई वस्तुएं खरीदने की नीति ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं, जिसमें 6 करोड़ 60 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने ट्रेड-इन कार्यक्रमों के माध्यम से 12 प्रमुख श्रेणियों में 10 करोड़ 90 लाख से अधिक नए घरेलू उपकरण खरीदे।

 चीनी वाणिज्य मंत्रालय के परिसंचरण विकास विभाग के निदेशक ने कहा कि 6 करोड़ 90 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने 7 करोड़ 40 लाख से अधिक मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उत्पाद खरीदे। देश भर में कुल 82 हजार बिक्री दुकानों ने इलेक्ट्रिक साइकिल ट्रेड-इन कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत कुल 90 लाख 56 हजार नई साइकिलें खरीदी गई हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से ही थोक और खुदरा उद्योग लगातार विकसित हो रहे हैं और उनमें सुधार हो रहा है। शहरी और ग्रामीण बाजार सक्रिय रहे तथा यात्रियों की आवाजाही और खपत में लगातार वृद्धि हुई। इसके अलावा, घरेलू “ट्रेंडी उत्पाद” बहुत लोकप्रिय भी हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़े- अमृतसर पुलिस का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें