Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तूफान के कारण बर्फ से ढके आयोवा और पूर्वी नेब्रास्का, सैन फ्रांसिस्को के लिए चेतावनी जारी

December 15, 2024

तूफान के कारण बर्फ से ढके आयोवा और पूर्वी नेब्रास्का, सैन फ्रांसिस्को के लिए चेतावनी जारी

San Francisco : अमेरिका के आयोवा एवं पूर्वी नेब्रास्का में बर्फीले तूफान के कारण सड़कों पर बर्फ जम गई और कई वाहनों के फिसलने की घटनाओं के कारण ‘इंटरस्टेट 80’ राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

क्षेत्र में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रम बर्फीले तूफान की दस्तक के बाद रद्द करने पड़े। पूर्वी नेब्रास्का में सड़कों पर जमी बर्फ के कारण हुई एक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। ‘वाशिंगटन काउंटी शेरिफ’ कार्यालय ने बताया कि 57 वर्षीय महिला ‘हाईवे-30’ पर अपने वाहन पर से नियंत्रण खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं।

अन्य स्थानों पर 96 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण सैन फ्रांसिस्को में तूफान की पहली बार चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में तेज हवाओं के कारण कार और सड़कों पर कुछ पेड़ गिर गए। सैन फ्रांसिस्को में 2005 के बाद से कोई तूफान नहीं आया है।

कैलिफोर्निया के मोंटेरे में मौसम विभाग के कार्यालय में मौसम विज्ञानी रोजर गैस ने कहा, ‘‘यह सैन फ्रांसिस्को में संभावित तूफान की पहली चेतावनी है। मेरा मानना है कि 2005 में चेतावनी के लिए रडार पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं था।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें